पत्नी के अवैध संबंध पर पति ने किया विरोध तो प्रेमी संग मिलकर गला रेतकर कर दी हत्या

Wednesday, Oct 05, 2022-11:08 AM (IST)

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पत्नी ने अपने पति पर चाकू से हमला किया। इसके बाद गला रेत कर मार डाला। वहीं पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है।

जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, घटना मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के गरहुआ रामपुर गांव की है। मृतक की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संजय कुमार की पत्नी जुली देवी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। पत्नी के अवैध संबंधो को लेकर संजय कुमार ने एतराज जताया, जिस पर उसकी पत्नी ने नाराजगी जाहिर की। संजय झा अपनी पत्नी को रंगे हाथों पकड़ना चाहते थे, और इसकी वजह से वो दुकान भी नहीं जा रहें थे। इसी बीच पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

पड़ोस के युवक के साथ था प्रेम-प्रसंग
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी महिला का अपने पड़ोस के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी सभी लोगों को हो गई थी। इसको लेकर संजय झा ने इसका विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर महिला उसके प्रेमी और प्रेमी के भाई को हिरासत में लिया है। थानेदार ने बताया कि संजय झा दवा दुकान में काम किया करता था। संजय से इन लोगों ने लाखों रुपए ले लिए थे। मृतक को इनके प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला गया था। इसलिए उन्होंने संजय की निर्मम हत्या कर दी। परिजनों ने पत्नी वह उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static