Bihar News: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की अचानक मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Sunday, Feb 15, 2026-10:28 AM (IST)
Bihar News: बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना में डायल 112 वाहन पर तैनात गृह रक्षक सुकन महतो की शनिवार को ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बसुआरी गांव निवासी और जवान सुकन महतो नियमित रूप से डायल 112 वाहन पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घोघरडीहा थाना के थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

