Asia Cup Hockey:नीतीश सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खोला खजाना, हीरो एशिया कप की विजेता टीम के हर सदस्य के लिए 10-10 लाख का ऐलान
Monday, Sep 08, 2025-08:56 PM (IST)

पटना:हीरो एशिया कप 2025 में कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा इनाम देने का ऐलान किया है।
खिलाड़ियों को 10-10 लाख, सपोर्ट स्टाफ को 5-5 लाख
सीएम ने घोषणा की कि भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार और टीम के सपोर्ट स्टाफ को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।
राजगीर में पहली बार हुआ आयोजन
यह एशिया कप बिहार के राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी और बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी कैंपस में पहली बार आयोजित हुआ। इस ऐतिहासिक मौके पर भारत की जीत ने पूरे देश को गर्व का अवसर दिया।
सीएम ने दी शुभकामनाएं
सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा –
“भारतीय हॉकी टीम ने हीरो एशिया कप 2025 में शानदार जीत हासिल कर देश को गौरवान्वित किया है। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने पुरस्कार राशि देने का निर्णय लिया है।”
8 साल बाद जीता खिताब, अब वर्ल्ड कप की तैयारी
भारत ने 8 साल बाद एशिया कप हॉकी अपने नाम किया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने FIH वर्ल्ड कप 2026 (बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाला) के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।