Gaya News: जैन धर्मावलंबियों ने निकाली भगवान पार्श्वनाथ की भव्य शोभायात्रा, हजारों लोग हुए शामिल

Thursday, Feb 06, 2025-05:14 PM (IST)

Gaya News: बिहार के गया शहर में जैन धर्मावलंबियों ने गुरूवार को भगवान पार्श्वनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में जैन समाज के हजारों की संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। यह शोभायात्रा विभिन्न सड़क मार्ग से होकर गुजरी।

PunjabKesari

इस मौके पर स्थानीय निवासी संजीव कुमार जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा निकाली जाती है। यह शोभायात्रा शहर के बहुआर चौरा मोहल्ला स्थित पुराने जैन मंदिर से निकलकर रमना रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर तक पहुंचती है, फिर चार दिनों बाद पुन: यह यात्रा वापस होकर लौटती है, जहां विशेष रूप से भगवान पार्श्वनाथ की पूजा-पाठ की जाती है। आज के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष, बच्चे-बूढ़े शामिल हुए हैं। 

PunjabKesari

शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति है। लोगों का जीवन सुखमय हो, उनके जीवन में समृद्धि आए, इसी कामना के साथ प्रतिवर्ष शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। इसमें दूर-दूर से समाज के लोग शामिल होते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static