गणेश चतुर्थी 2023: पटना में मुंबई से मंगवाई गई गणपति की प्रतिमा, चंद्रयान-3 पर रखा गया पंडाल का थीम
9/19/2023 1:43:00 PM

पटनाः पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जा रही है। वहीं, बिहार में भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी पटना में कई जगहों पर भगवान गणेश की पूजा के पंडाल बनाए गए हैं, लेकिन विशेष आकर्षण महाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित पूजा का है। इस बार महाराष्ट्र मंडल ने मुंबई के लालबाग के राजा के तर्ज पर मूर्ति मंगवाई है।
बता दें कि महाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित पूजा पंडाल को भव्य रूप में सजाया गया है। गणपति की प्रतिमा को मुम्बई से मंगाया गया है। पूजा पंडाल का थीम चंद्रयान 3 पर आधारित है, जिसमें विक्रम लैंडर और प्रज्ञान को दिखाया गया है। भगवान गणेश की प्रतिमा का मुकुट हीरे का है, जिसकी कीमत लाखों में हैं। महाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित गणेश पूजा को पटना में 50 सालों से मराठी लोगों के द्वारा मनाया जाता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Nawada News: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों समेत 4 बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस ने सिर कटी लाश का 24 घंटे में खोला राज: पति ने सौतेले पुत्रों के साथ मिलकर की थी हत्या; वजह कर देगी हैरान

अगले महीने छुट्टियों की भरमार, 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें कब-कब रहेगी छुट्टियां

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा-शाह, BJP नेताओं संग बैठक कर लिया फीडबैक