दोस्त की पत्नी से इश्क का खौफनाक अंजाम, पति ने पिलाई ''जहरीली शराब'' और फिर किया ऐसा कांड...जानकर कांप जाएगी रूह
Wednesday, Apr 15, 2026-12:59 PM (IST)
Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं, जहां अवैध संबंध के चलते दोस्त ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। इस हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंध का विवाद बताया जा रहा है, जिसमें मृतक के ही दोस्तों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश भी की गई।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह घटना बेरुआ डीह गांव की है, जहां 32 वर्षीय बिगन राम का आधा जला हुआ शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया था, जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए। मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
आरोपियों ने स्वीकार किया जुर्म
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिऱफ्तार आरोपियों की पहचान बरियारपुर निवासी राम प्रवेश पासवान उर्फ पूरण और शाहपुर मरीच, मनियारी गोरख पासवान उर्फ जितेंद्र के रुप में की गई है। एसडीपीओ ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
हत्या की खौफनाक साजिश
पुलिसजांच में यह खुलासा हुआ कि मृतक बिगन राम का आरोपी राम प्रवेश पासवान की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था।, जिसे लेकर पहले भी कई बार विवाद हुआ और मामला पंचायत तक भी पहुंचा, लेकिन संबंध खत्म नहीं हुए। इसी बीच राम प्रवेश ने अपने साथी गोरख के साथ मिलकर बिगन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। आरोपियों ने पहले बहाने से बिगन राम को बुलाया और फिर शराब में जहर मिलाकर उसे पिला दिया। वहीं जब वह अचेत हो गया, तो मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें- आधार सेंटर’ की आड़ में चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने किया पर्दाफाश; 3 लोग गिरफ्तार
इतना ही नहीं, सबूत छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को पहले जमीन में गाड़ दिया और बाद में उसे जलाकर अंतिम संस्कार का रूप देने की कोशिश की गई। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल ने पूरे मामले की पोल खोल दी। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच तेज की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा गया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है

