पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार ने BJP के सभी पदों से दिया इस्तीफा, टिकट कटने से आहत थे नेता
Thursday, Jun 25, 2020-12:08 PM (IST)
पटनाः बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। इसी बीच भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू ने उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से आहत होकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से पार्टी के एक निष्ठावान सिपाही के रूप में काम करते रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने भरोसा दिलाया था कि उन्हें एक बार फिर विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया जाएगा लेकिन अवसर नहीं दिया गया।
इससे आहत होकर कृष्ण कुमार ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के साथ ही कैलाशपति मिश्र न्यास समिति के सचिव पद से भी इस्तीफा कर दिया है। इसकी जानकारी प्रदेश नेतृत्व के साथ ही पार्टी के बिहार मामलों के प्रभारी को भी दे दी गई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
BJP नेता के करीबी की निर्मम हत्या, अपराधियों ने बेटे के सामने पिता पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत
Bihar Politics: बिहार से दिल्ली तक मची सियासी हलचल, नीतीश कुमार ने JDU अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

