अररिया में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने गेस्ट हाउस से 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Friday, Jul 23, 2021-12:03 PM (IST)

अररियाः बिहार के अररिया जिले में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। साथ ही गेस्ट हाउस से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के गेस्ट हाउस में की गई कार्रवाई डीएसपी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में की गई। इस दौरान पुलिस ने जैसे ही गेस्ट हाउस का दरवाजा खोला तो वह दंग रह गई। वहीं पुलिस ने छापेमारी कर गेस्ट हाउस से देह व्यापार में संलिप्त एक महिला, एक युवती सहित होटल मालिक शाहिद अली के अतिरिक्त 2 अन्य युवक को हिरासत में लिया है।

बता दें कि पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी ने बताया कि प्रशासन को कुछ होटलों और गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा होने की सूचना मिल रही थी, जिसके चलते छापेमारी की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static