75 वर्ष के हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, फागू चौहान व नीतीश कुमार ने दी बधाई
Thursday, Oct 01, 2020-12:13 PM (IST)

पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
फागू चौहान ने गुरुवार को अपने शुभकामना संदेश में मंगलकामना की है कि ईश्वर राष्ट्रपति कोविंद को स्वस्थ, सुखी एवं सानंद रखें ताकि देश उनके कुशल मार्गदर्शन में निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे और विश्वबंधुत्व के अपने संदेश को समस्त विश्व में फैलाने में सफल हो।
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने राष्ट्रपति कोविंद के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की भी कामना की है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 जुलाई 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति बने थे और इससे पूर्व वह बिहार के राज्यपाल थे। आज वह 75 वर्ष के हो गए।