PM मोदी के जन्मदिन पर राज्यपाल फागू चौहान और CM नीतीश ने दी बधाई
Thursday, Sep 17, 2020-03:26 PM (IST)

पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान (Fagu Chauhan) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने अपने शुभकामना-संदेश में कहा, ‘‘ईश्वर आपको स्वस्थ, सुखी और सानन्द रखे ताकि आपके दूरदर्शी, राष्ट्रवादी और प्रभावशाली नेतृत्व में भारत सतत विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।'' मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मीतीश ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने तथा सुदीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना की है।
वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा मोर्चा पटना महानगर द्वारा प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसका शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल (Dr. Sanjay Jaiswal) करेंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उनकी लंबी उम्र की दुआ के लिए पटना उच्च न्यायालय स्थित मजार शरीफ पर चादर चढ़ाएंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
"नीतीश कुमार ही होंगे NDA के CM फेस", बोले गिरिराज सिंह- सीट शेयरिंग को लेकर राजग में कोई मतभेद नहीं

Bihar Assembly Election 2025: महागठबंधन जल्द करेगा CM फेस का ऐलान, तेजस्वी यादव के नाम पर बनी सहमति!
