Easy Simple Mehndi Design: हाथों को Glow देंगे ये Stylish Mehndi Designs
Monday, Sep 01, 2025-10:55 AM (IST)

Easy Simple Mehndi Design: भारत में शादी या त्योहार (Festive Season) का जिक्र हो और हाथों में Mehndi Designs की बात न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। मेहंदी को हाथों पर सजाना भारतीय परंपरा का हिस्सा है। खासकर बिहार में, चाहे छठ पर्व हो, तीज, करवा चौथ या फिर शादी-ब्याह का सीजन – हर मौके पर महिलाएं मेहंदी लगाकर अपने हाथों को संवारती हैं।
परंपरा से ट्रेंड तक – मेहंदी का सफर | Simple Mehndi Design
पहले मेहंदी के डिजाइनों में ज्यादातर पारंपरिक (Traditional Mehndi Designs) पैटर्न ही देखे जाते थे, लेकिन अब बदलते दौर में Modern Mehndi Designs की भी खूब डिमांड है। बिहार के शहरी इलाकों में युवतियां Arabic Mehndi, Minimal Mehndi और Bridal Mehndi को ज्यादा पसंद करती हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में अब भी पूरी हथेली और भरे-भरे डिजाइन ज्यादा पॉपुलर हैं।
शादी-ब्याह में मेहंदी का महत्व | Dulhan Mehndi Design
बिहार की शादियों में मेहंदी रस्म का एक अलग ही महत्व है। दुल्हन की हथेलियों और पैरों पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि दुल्हन की मेहंदी जितनी गहरी रंग लेती है, वैवाहिक जीवन उतना ही सुखमय होता है। यही कारण है कि शादी से पहले बिहार के हर गांव-शहर में Mehndi Ceremony धूमधाम से मनाई जाती है।
फेस्टिव सीजन में भी ट्रेंडी डिज़ाइन | Simple Mehndi Design New
त्योहारों के दौरान भी महिलाएं हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए लेटेस्ट मेहंदी पैटर्न चुनती हैं। खासकर Karwa Chauth Mehndi, Diwali Mehndi और Chhath Puja Mehndi के लिए नई-नई स्टाइल की डिमांड रहती है। अब तो सोशल मीडिया पर भी बिहार की लड़कियां अपनी मेहंदी डिजाइन शेयर करके ट्रेंड क्रिएट कर रही हैं।