भीषण गर्मी के चलते राजगीर जू-सफारी के खुलने का समय बदला, जानिए नई टाइमिंग

Wednesday, Apr 23, 2025-11:55 AM (IST)

पटना:वर्तमान में राजगीर का अधिकतम तापमान 40 डीग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। बिहार मौसम सेवा केन्द्र के दैनिक मौसम बुलेटिन के द्वारा राजगीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुँचने एवं सामान्य से अधिक रहने की संभावना व्यक्त की गयी है, जिसमें दोपहर के समय काफी गर्मी एवं लू की संभावना है। इससे पर्यटकों तथा वन्यजीवों के स्वास्थ पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ सकता है।

PunjabKesari

इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, पिछले वर्ष की तरह दिनांक-24.04.2025 से अगले आदेश तक राजगीर जू सफारी एवं नेचर सफारी का संचालन प्रातः 06:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक किये जाने का निर्णय लिया गया है। पर्यटकों को जू सफारी एवं नेचर सफारी में प्रवेश की सुविधा अपराह्न 12:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। भ्रमण के दौरान पर्यटकों को गर्मी एवं लू से बचने के लिये आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। डीएफओ राजकुमार एम और जू सफारी के निदेशक राम सुंदर एम द्वारा संयुक्तादेश में इस आशय की जानकारी दी गयी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static