Easy Rangoli for Diwali 2025: घर की बॉर्डर सजाने के लिए अपनाएं ये ट्रेंडिंग रंगोली डिजाइन, मेहमान भी कहेंगे वाह!
Saturday, Oct 11, 2025-06:15 PM (IST)
Easy Rangoli for Diwali 2025:दिवाली का त्योहार नजदीक है और घर की सजावट की तैयारी जोरों पर है। इस बार अगर आप कुछ unique rangoli ideas ट्राय करना चाहती हैं, तो मेन गेट, ड्रॉइंग रूम या दीवारों के किनारों पर border rangoli designs बेहद आकर्षक लगेंगे। ये डिजाइन आसान, जल्दी बनने वाले और फेस्टिव लुक देने वाले होते हैं।

बिहार समेत पूरे देश में इस बार Diwali Decoration Trends 2025 में बॉर्डर रंगोली का चलन काफी बढ़ा है। आइए जानते हैं कुछ खास आइडियाज जिन्हें अपनाकर आपका घर दिवाली पर और भी सुंदर दिखेगा।
कमल के फूल की बॉर्डर रंगोली – Simple Yet Elegant

अगर घर के बाहर जगह कम है, तो lotus border rangoli design परफेक्ट ऑप्शन है। यह डिजाइन सुंदर भी दिखती है और पारंपरिक टच भी देती है। बिहार के कई घरों में इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है।
फूलों की लड़ी वाली डिजाइन – Floral Border Rangoli

Flower border rangoli हमेशा फेस्टिव लुक देती है। लाल गुड़हल या गेंदे की पंखुड़ियों से बनी यह रंगोली घर के मेन गेट या मंदिर के किनारे पर सजाएं — यह नेचुरल और खूबसूरत दोनों लगेगी।
स्माल फ्लावर विद दीया – Tiny Rangoli Patterns

छोटे-छोटे फूलों और दीयों का कॉम्बिनेशन ड्रॉइंग रूम के किनारों पर बहुत प्यारा लगता है। यह डिजाइन रात में Diya Rangoli Pattern के साथ और भी ज्यादा चमक उठती है।
फूल और पत्तियों की डिजाइन – Nature Inspired Border

अगर आप सादगी पसंद करती हैं, तो छोटे फूल और पत्तियों से बनी leaf rangoli border डिजाइन बनाएं। इसे दीवार के कोने से सटाकर बनाएं, जिससे पूरा एरिया सुशोभित लगे।
छोटे बॉर्डर की रंगोली – Minimal Style

पूरे हॉल में डिजाइन बनाने के बजाय केवल कोनों पर mini border rangoli बनाएं। यह कम मेहनत में स्टाइलिश दिखती है और घर को “फेस्टिव टच” देती है।
जिगजैग पैटर्न – Modern Border Design

अगर आप कुछ अलग ट्राय करना चाहती हैं, तो zigzag border rangoli design बनाएं। इसमें मोरपंख जैसे कलर का इस्तेमाल करें और दीवार के किनारे यह डिजाइन चमक उठेगी।
फूलों से बनी रंगोली – Natural and Easy

अगर रंगों का झंझट नहीं चाहतीं, तो सिर्फ फूलों से बने floral rangoli borders बनाएं। यह नेचुरल, सुंदर और जल्दी बनने वाली होती है। बिहार में त्योहारों पर यह सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली शैली है।
सिंपल बॉर्डर रंगोली – Easy & Attractive

कम समय में सुंदर डिजाइन बनानी है तो simple border rangoli design अपनाएं। मेनगेट या मंदिर के आसपास इसे बनाकर छोटे दीए रखें — इससे घर का माहौल तुरंत ही दिवालीमय लगने लगेगा।

इन रंगोली डिजाइनों को बनाते समय ग्लिटर, मिरर बीड्स और फ्लावर पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें — इससे आपकी बॉर्डर डिजाइन और भी जीवंत दिखेगी।

