Lok Sabha Elections 2024: बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी से लड़ सकते हैं चुनाव
Monday, Dec 18, 2023-01:00 PM (IST)

पटना: बिहार विधान परिषद के सभापति और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता देवेशचंद्र ठाकुर ने वर्ष 2024 में सीतामढ़ी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत दिया।
देवेशचंद्र ठाकुर ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि वह निश्चित रूप से वर्ष 2024 में सीतामढ़ी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें सीतामढ़ी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी आलाकमान से संकेत मिला है।
ब्राह्मणों ने भाजपा को दिया अपना समर्थन- देवेशचंद्र ठाकुर
जदयू नेता ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ब्राह्मणों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपना समर्थन दिया, जिससे पार्टी को देश में शीर्ष स्थान हासिल करने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को भाजपा से कोई लाभ नहीं मिला लेकिन उन्होंने उसे देश में शीर्ष पर पहुंचा दिया।