बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं बोकारो के पूर्व MLA अकलू राम महतो का निधन
Friday, Nov 27, 2020-03:09 PM (IST)

बोकारो/पटनाः संयुक्त बिहार के समय राज्य सरकार के मंत्री रहे और बोकारो के पूर्व विधायक अकलू राम महतो का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।
झारखंड के बोकारो निवासी महतो के निधन की जानकारी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दी। अलग झारखंड राज्य के लिए चलाए गए आंदोलन के दौरान महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा था।
वहीं ठाकुर ने कहा कि समाजवादी नेता महतो ने समाज के हर वर्ग के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वह बोकारो से राजद के विधायक रहे।