बाजार से लौट रहे राजद नेता के पुत्र पर कुछ लोगों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
4/11/2022 11:49:59 AM

छपराः बिहार में सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के सिरिस्तापुर गांव में रविवार को लहलादपुर प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष के पुत्र पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में राजद नेता का पुत्र बुरी तरह से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सिरिस्तापुर गांव निवासी श्रीराम शर्मा का 15 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार शर्मा बाजार से कुछ सामान की खरीदारी कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही चार लोगों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।
घायल किशोर की मां लहलादपुर प्रखंड की राष्ट्रीय जनता दल की प्रखंड अध्यक्ष हैं। मामले में घायल किशोर के बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Assam Flood: पीड़ितों के लिए करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया 11 लाख का डोनेशन

ब्लिंकन जी-20 के सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे

शिमला: भारी बारिश के बाद एनएच-5 अवरुद्ध, मलबा हटाने का काम जारी: अधिकारी

प्रोड्यूसर से रंगदारी मांगने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार