Cyclone Montha Bihar: तूफान ‘मोंथा’ के कहर से बेहाल बिहार, तोड़ी किसानों की कमर; फसलें हुई बर्बाद...मची हाहाकार

Saturday, Nov 01, 2025-04:49 PM (IST)

Cyclone Montha: अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ ने बिहार में तबाही मचाई हुई है। तेज हवाओं और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। बेमौसम बारिश ने धान की फसलों को नुक्सान पहुंचा डाला। 

किसानों की बढ़ी परेशानी, रबी फसल पर असर

किसानों का कहना है कि अगले एक सप्ताह में धान की कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ ने उनके वर्षभर के परिश्रम को एक झटके में तहस नहस करके रख दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया। बरसात से फसलों के सड़ जाने की आशंका है। वहीं रबी फसलों की बुआई भी प्रभावित हो रही है क्योंकि खेतों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। इसका असर सरसों, आलू और मक्का की बुआई पर पड़ रहा है। वहीं ये तूफान किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

मोंथा तूफान का असर जारी, तीन दिन से लगातार बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि मोंथा तूफान के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तेज हवाओं और तीन दिन से लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं और कई जगहों पर बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static