भागलपुर में अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपए की धान की फसल में लगाई आग, छानबीन शुरू

Saturday, Dec 26, 2020-06:51 PM (IST)

भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने खलिहान में आग लगा दी जिससे करीब डेढ़ लाख रुपए की धान की फसल जलकर नष्ट हो गई।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि सरौख गांव में शुक्रवार की देर रात पांच-छह की संख्या में लोगों ने किसान आसिफ मुस्तफा के खलिहान मे आग लगा दी। इस घटना में खलिहान मे रखी धान की फसल जलकर नष्ट हो गई। फसल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में पीड़ित किसान ने गांव के पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Related News

static