नाश्ते की दुकान पर बैठे युवक की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; इलाके में सनसनी

Monday, Jun 15, 2026-03:26 PM (IST)

Bihar Crime: बिहार में सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित एक नाश्ते की दुकान पर 32 वर्षीय मिथिलेश कुमार मंडल बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन सशस्त्र अपराधी वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। 

गोली लगने से मिथिलेश कुमार मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि मृतक बनैलीपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या-3 का निवासी था। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे लेन-देन के विवाद की बात सामने आई है। मृतक का गांव के ही अर्जुन मंडल के साथ आर्थिक लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। 

यह भी पढ़ें- बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही ने छोड़ा पद, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र; प्रशासनिक महकमे में मची हलचल
       
पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी अर्जुन मंडल की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी तथा घटना में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static