बेगूसराय में हुई घटना पर बोलीं कांग्रेस- घटना साइको अपराधी ने नहीं की बल्कि सत्ता से दूर...

9/14/2022 2:19:48 PM

पटनाः बिहार के बेगूसराय जिले में हुई अंधाधुंध फायरिंग के बाद अब राजनीतिक दल अपनी राजनीतिक रोटी सेकने में लग गए हैं। एक तरफ यहां भाजपा पार्टी के शीर्ष नेता महागठबंधन की सरकार बनते ही जंगलराज का रोना रो रहे हैं तो राजद इसे राजनीतिक साजिश करार दे रही है। वहीं राजद से भी एक कदम आगे बढ़ते हुए कांग्रेस ने घटना की थ्योरी पर ही सवाल उठा दिया। इस घटना पर कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- असली अपराधियों को पकड़ना जरूरी
कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि यह घटना किसी साइको अपराधी के द्वारा नहीं की गई। बल्कि सत्ता से दूर हुए उन अपराधियों का काम है, जो कल तक सत्ता में थे और अब सत्ता में आने के लिए बेचैन दिख रहे है। मौजूदा सरकार को बदनाम किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही इनका एक सहयोगी पकड़ा गया है। यह उस विचारधारा के लोग है, जिनका काम दूसरी सरकार को बदनाम करना है। इसलिए असली लोगों को पकड़ना जरूरी है ।

बता दें कि बेगूसराय में मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में 1 की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल है। बछवाड़ा थाना क्षेत्र से अपराधी गोलीबारी करते हुए फुलवरिया थाना क्षेत्र में गोलीबारी की फिर उसके बाद फुलवरिया गोलीबारी करते हुए चकिया थाना में गोलीबारी करते हुए अपराधी फरार हो गए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static