"कांग्रेस ने देश को बनाया विकासशील", विधायक अजीत शर्मा बोले- BJP ने देश को बेचने का किया काम

Friday, Jun 30, 2023-04:26 PM (IST)

भागलपुर: कांग्रेस के भागलपुर विधायक अजीत शर्मा (MLA Ajit Sharma) ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को समृद्ध और विकासशील बनाने के लिए हर संभव प्रयत्न किए हैं, चाहे वह जवाहरलाल नेहरू हो इंदिरा गांधी हो या मनमोहन सिंह सभी के कार्यकाल में देश विकसित और विकासशील हुआ है। जबकि भाजपा ने देश को बेचने का काम किया है। 

यह भी पढ़ेंः- Bihar News: नवादा में वज्रपात की चपेट में आने से 3 युवकों की मौत, खेत में काम कर रहे थे सभी


"भाजपा ने देश को बेचने का किया काम"
अजीत शर्मा ने कहा कि देश में जितने भी विकास के कार्य हुए हैं, वह कांग्रेस के राज में हुए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी जबसे शासन में आई है, तब से उसने कुछ उद्योगपतियों के साथ मिलकर कई विभागों को बेचने का काम किया हैं। जिससे देश को काफी क्षति हुई है और बेरोजगारी और महंगाई आसमान छू रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जो भी रणनीति चल रही है। वह कहीं से सही नहीं हैं, वह जनता के लिए काफी घातक सिद्ध होगी।

यह भी पढ़ेंः- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की JDU विधायकों से वन-टू-वन मीटिंग, क्षेत्र की समस्याओं की ले रहे जानकारी


"इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में जवाब देगी जनता"
लखीसराय में अमित शाह ने एक बयान दिया कि 20 पार्टियों ने मिलकर 20 लाख रुपए का घोटाला किया है। वही इस पर सवाल खड़े करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि आपने जितने वादे किए थे, वह कहां गए। आपने बेरोजगारी मिटाने भ्रष्टाचार मिटाने महंगाई मिटाने की बात की थी, वह और भी बढ़ता ही जा रहा है। जनता इस बार 2024 के लोकसभा  चुनाव में जवाब देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static