शादी का झांसा देकर 8 साल तक शारीरिक संबंध बनाना CO को पड़ा भारी, युवती ने दर्ज करवाई प्राथमिकी
1/18/2022 6:52:27 PM

पटनाः राजधानी पटना के बख्तियारपुर अंचल के अंचलाधिकारी रघुवीर प्रसाद को युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाना भारी पड़ा गया। युवती ने शादी का झांसा देकर 8 साल तक यौन शोषण करने की प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। वहीं वहीं इस घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
बेतिया की एक युवती ने पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि रघुवीर प्रसाद जब बेतिया में अंचलाधिकारी थे, तभी उनसे उसकी नजदीकियां बन गई थी। इसी दौरान पहले तो सीओ ने झांसा देकर पति का रिश्ता कायम किया और बाद में नज़दीकियां बढ़ाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। वहीं युवती ने दावा करते हुए कहा कि उसने इसका विरोध किया, लेकिन सीओ ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप करवा दिया।
युवती का कहना है कि सीओ पिछले 8 साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित पति बनकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है। बता दें कि पुलिस ने सीओ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022: इन उपायों से प्रसन्न हो मां गौरी करेंगी सुख-सुविधाओं में वृद्धि

गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि को पड़ रही है मासिक दुर्गाष्टमी, जानें क्या है इसका महत्व

Gupt Navratri 2022: इन मंत्रों का जप करने से मिलेगा मां से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 1,19,457 हुई