मई दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश एवं देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Friday, May 01, 2026-10:32 AM (IST)

Samrat Choudhary News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मई दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को शुभकामनाएं दी है। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राज्य के सर्वांगीण विकास में सभी श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता को बढ़ाने में श्रमिकों की मेहनत एवं उनकी ताकत की बड़ी भूमिका रही है और आगे भी रहेगी। 

चौधरी ने कहा कि श्रमिकों के क्षमतावर्द्धन एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक रूप से उन्हें सबल एवं सक्षम बनाने की दिशा में सरकार सतत् प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि श्रम एवं श्रमिकों का सम्मान हमारी संस्कृति का अंग है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static