CM ने 'समाधान यात्रा के क्रम में समस्तीपुर में विकास योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

2/15/2023 9:44:00 AM

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'समाधान यात्रा के क्रम में समस्तीपुर जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिलान्तर्गत उजियारपुर प्रखंड के ग्राम भगवानपुर देसुआ में कृषि कार्य निरीक्षण स्थल का निरीक्षण किया। किसानों एवं जीविका दीदियों द्वारा स्प्रिंकलर सिंचाई तथा जैविक विधि से की जा रही बहुफसलीय खेती का उन्होंने जायजा लिया। इस दौरान किसानों एवं जीविका दीदियों द्वारा की जा रही जैविक तरीके से बहुफसलीय खेती से होने वाले लाभ के संबंध में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई। किसानों ने बताया कि जैविक विधि एवं स्प्रिंकलर सिंचाई के माध्यम से खेती करने पर उत्पादन में न सिर्फ वृद्धि हो रही है बल्कि उत्पाद भी काफी स्वादिष्ट होते हैं।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने किसानों द्वारा की जा रही बहुफसलीय खेती की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपलोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, जैविक तरीके से की जा रही खेती से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कायम रहती है। इससे होने वाले उत्पाद स्वास्थ्यवर्द्धक एवं स्वादिष्ट होते हैं। भगवानपुर देसुआ में मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से विभिन्न विभागों के माध्यम से करवाए गए एवं करवाए जाने वाले विकास कार्यों का शिलापट्ट अनावरण कर एकीकृत उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 136 भगवानपुर देसुआ का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान वहां बच्चों के पठन-पाठन एवं मिल रही सुविधाओं के संबंध में आंगनबाड़ी संचालिका से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को ठीक ढंग से पढ़ाएं, इन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। आईसीडीएस समस्तीपुर द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित फोटो गैलरी का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

PunjabKesari

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को नियोजन पत्र एवं प्रोत्साहन राशि से संबंधित सांकेतिक चेक प्रदान किया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर, ग्रामीण एवं शहरी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, गन्ना उद्योग विभाग, जीविका सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने मुआयना किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, 4,083 जीविका स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न बैंकों से वित्त पोषण से संबंधित 102 करोड़ 7 लाख 50 हजार रुपए का सांकेतिक चेक, समग्र गव्य विकास योजना 2022-23 के लाभुकों को सांकेतिक चेक, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत राहत अनुदान से संबंधित सांकेतिक चेक मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत समेकित बाल विकास सेवाओं के तहत नियोजित महिला पर्यवेक्षिका का संविदा से संबंधित नियोजन पत्र एवं बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार बियाडा क्लस्टर कार्यालय, दरभंगा द्वारा भूखंड/छावनी के स्थल पर स्वामित्व देने से संबंधित प्रमाण-पत्र लाभुकों को प्रदान किए। कृषि विभाग द्वारा अनुदानित दर पर दिए जाने वाले कृषि यंत्रों की चाबी चयनित लाभुकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किया।

PunjabKesari

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से संवाद भी किया। जीविका दीदियों ने बताया कि जीविका के माध्यम से चलाई जा रही सतत् जीविकोपार्जन योजना से गरीब तबके से जुड़ी हम जैसी महिलाओं को काफी लाभ हुआ है। जीविका दीदियों ने बताया कि गरीबी के कारण पहले दूसरे के खेतों में मजदूरी करनी पड़ती थी, जिससे बच्चों का भरण-पोषण होता था। जीविका से जुड़ने के बाद वे आत्मनिर्भर बनी हैं और अब अपना खुद का रोजगार कर रही हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हुई है। बच्चों को ठीक ढंग से भोजन, वस्त्र एवं शिक्षा मिल रही है। इसके लिए वो मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करती हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static