CM नीतीश ने दी मई दिवस की शुभकामनाएं, कहा- राज्य के विकास में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण
5/1/2022 10:01:32 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मई दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को शुभकामाएं दी है।
नीतीश कुमार ने शनिवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास में सभी श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता बढ़ाने में श्रमिकों की मेहनत एवं उनकी ताकत की बड़ी भूमिका रही है और आगे भी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के क्षमतावर्द्धन एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक रूप से उन्हें सबल एवं सक्षम बनाने की दिशा में सरकार सतत् प्रयत्नशील है। श्रम एवं श्रमिकों का सम्मान हमारी संस्कृति का अंग है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022: इन उपायों से प्रसन्न हो मां गौरी करेंगी सुख-सुविधाओं में वृद्धि

गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि को पड़ रही है मासिक दुर्गाष्टमी, जानें क्या है इसका महत्व

Gupt Navratri 2022: इन मंत्रों का जप करने से मिलेगा मां से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 1,19,457 हुई