CM नीतीश ने कुशेश्वरस्थान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, जाना पीड़ितों का हाल

8/31/2021 4:27:54 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सोहरावा, अदलपुर एवं बाढ़ से जलमग्न अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वहीं मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना।
PunjabKesari
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश दरभंगा के पक्षी विहार स्थित हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद वे मोटरबोट में बैठकर बाढ़ के पानी से घिरे अदलपुर एवं सहोरवा गांव के लिए निकले गए। वहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल मनीष कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार, जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static