CM नीतीश का अधिकारियों को निर्देश- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में धान रोपनी क्षति का कराएं आकलन

8/14/2021 10:25:40 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की धान रोपनी की क्षति का आकलन कराने का निर्देश दिया।

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को भोजपुर एवं सारण जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद यहां एक, अणे मार्ग स्थित संकल्प में आपदा प्रबंधन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में हुई क्षति का ठीक से आकलन कराएं। साथ ही किसानों की धान रोपनी की क्षति का भी आकलन कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित लोगों से संपर्क बनाए रखें और पूरी तत्परता के साथ सभी लोगों की सहायता करें। जिलाधिकारियों से निरंतर संपर्क में रहें और स्थिति पर नजर बनाए रखें। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य तेजी से करें ताकि लोगों की त्वरित सहायता हो सके।

इससे पूर्व नीतीश कुमार ने सारण जिले के मुसेपुर चौक पर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चलाई जा रही सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। सामुदायिक रसोई में भोजन कर रहे लोगों से उन्होंने बातचीत की और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सामुदायिक रसोई के निकट चलाए जा रहे कोविड टीकाकरण केन्द्र का भी निरीक्षण करने के दौरान निर्देश दिया कि यहां पर रहे सभी लोगों की कोरोना जांच अवश्य कराएं और जो भी संक्रमित पाए जाते हैं तो उनके लिए अलग से व्यवस्था करें। जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है उनका टीकाकरण अवश्य कराएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static