पूर्व मंत्री गायत्री देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए CM नीतीश, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Saturday, Apr 22, 2023-11:52 AM (IST)

नवादाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पूर्व मंत्री गायत्री देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्व. गायत्री के देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

नीतीश कुमार शुक्रवार को नवादा के के शकुन्तलम नगर स्थित पूर्व विधायक कौशल यादव के आवास पर आयोजित उनकी माता एवं पूर्व मंत्री स्व. गायत्री देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व विधायक कौशल यादव एवं शोकाकुल परिवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

PunjabKesari

उल्लेखनीय कि गायत्री देवी नवादा और गोविंदपुर से करीब 27 साल तक विधायक रहीं। वह बिहार की पशुपालन राज्य मंत्री भी रहीं थी। 82 वर्ष की आयु में इस वर्ष 09 अप्रैल को उनका निधन हो गया था, जिनका राजकीय सम्मान के साथ नवादा के खुरी नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static