मुख्यमंत्री नीतीश ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को जयंती पर किया नमन, कहा- उनकी ओजस्वी रचनायें आज भी...
Tuesday, Sep 23, 2025-02:42 PM (IST)

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
नीतीश ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए दिनकर जी को याद किया और लिखा कि, ‘बिहार के सिमरिया की धरती पर जन्मे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने साहित्य को देशभक्ति और क्रांति का स्वर दिया। उन्होंने अपनी लेखनी से राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और क्रांति की चेतना जगाई। उनकी ओजस्वी रचनायें आज भी पीढि़यों को साहस और प्रेरणा देती हैं। रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती पर उन्हें नमन।'
उल्लेखनीय है कि दिनकर जी न केवल एक महान साहित्यकार थे, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रनिर्माण की भावना को अपनी कविताओं के माध्यम से जन- जन तक पहुंचाने वाले एक प्रखर राष्ट्रवादी कवि भी थे।