CM नीतीश ने पथ निर्माण मंत्री की मां के निधन पर जताया शोक, पार्थिव शरीर पर अर्पित की श्रद्धांजलि

3/31/2021 10:28:40 AM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की मां मीरा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

नीतीश कुमार ने मंगलवार को मीरा सिन्हा के यहां बंदर बागीचा स्थित आवास पर जाकर उनकी मां मीरा सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने सिन्हा एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। वहीं मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'नवीन की मां का निधन बहुत ही दुखद है। हमारी बातचीत हुई थी तो पता चला कि श्रीमती सिन्हा के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा है लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उनका निधन हो गया। हमलोगों को उनके निधन का बहुत दुख है।'

नीतीश कुमार ने कहा कि उनका सिन्हा के पिता एवं पूर्व विधायक स्व. नवीन सिन्हा से पुराना संबंध रहा। नवंबर 2005 में जब उनकी सरकार बनी तो उसके कुछ ही दिन बाद नवीन सिन्हा का निधन हो गया। उन्हें हमेशा से नितिन नवीन और उनके परिवार के प्रति विशेष ध्यान रहा है। उनके साथ एक परिवार की तरह संबंध रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static