CM नीतीश का बड़ा ऐलान, अब सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक; नई पॉलिसी लाने की तैयारी में सरकार

Friday, Jan 16, 2026-03:18 PM (IST)

Nitish Kumar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शुक्रवार 16 जनवरी से बिहार में अपनी बहुप्रतीक्षित 'समृद्धि यात्रा' की शुरुआत की। इस यात्रा का पहला चरण पश्चिम चंपारण जिले से शुरू किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणा की है। सरकारी अस्पतालों की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए एक नई नीति लाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि अब सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगेगी। जिससे सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और मरीजों को इलाज के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। सरकारी अस्पताल में लगे डॉक्टर अब अपना पूरा समय सरकारी मरीजों के इलाज में लगाएंगे। 

बता दें कि मुख्यमंत्री के रूप में यह उनकी 16वीं बड़ी यात्रा है। मुख्यमंत्री इस यात्रा के दौरान प्रगति यात्रा और सात निश्चय-3 के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा करेंगे। नई परियोजनाओं की आधारशिला और पूर्ण हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे। जन संवाद कार्यक्रम करेंगे। जिला स्तरीय समीक्षा बैठक जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static