CM नीतीश ने राजगीर में किया नए केबिन रोपवे का लोकार्पण, एक घंटे में 800 लोग कर सकेंगे सफर

Saturday, Mar 27, 2021-01:06 PM (IST)

राजगीरः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राजगीर में रत्नागिरि पर्वत स्थित आठ सीट वाले नवनिर्मित केबिन रोपवे का लोकार्पण किया।
PunjabKesari
नवनिर्मित रोपवे में कुल 20 केबिन लगाए गए हैं, जिससे एक घंटे में 800 लोग सफर कर सकेंगे। लोकार्पण के पश्चात केबिन रोपवे के माध्यम से विश्व शांति स्तूप में जाकर मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की। विश्व शांति स्तूप के प्रमुख बौद्ध भिक्षु श्री टी.ओकोनेगी ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। विश्व शांति स्तूप प्रांगण से मुख्यमंत्री ने गृद्धकूट पर्वत का अवलोकन किया।
PunjabKesari
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह, सांसद कौशलेंद्र कुमार, सुनील कुमार एवं कौशल किशोर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक एस. के. सिंघल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static