रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आर.के. सिंह के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक, कहा- प्रशासनिक क्षेत्र में हुई अपूरणीय क्षति

Friday, Jun 02, 2023-10:58 AM (IST)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. सिंह इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स के कुशल अधिकारी थे। वे एक मिलनसार व्यक्ति थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न पदों पर रहते हुए रवीन्द्र कुमार ने अपनी भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उन्होंने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई थी। उनके निधन से प्रशासनिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध था।

नीतीश कुमार ने स्व. सिंह की पुत्री रत्ना सिंह से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static