पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

Wednesday, Apr 26, 2023-08:17 AM (IST)

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

image.png

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने अपने लंबे राजनीतिक सफर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वो राजनीति में अपनी शुचिता के लिए जाने जाते थे। उनसे मेरा गहरा लगाव था। पटना में आयोजित प्रकाश पर्व के दौरान भी उनसे मेरी मुलाकात हुई थी। उनके निधन से मैं व्यक्तिगत रूप से मर्माहत हूं। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

image.png

वहीं नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static