Bihar में बाढ़ से मची हाहाकार ! CM नीतीश ने प्रभावित जिलों का किया हवाई सर्वेक्षण
Thursday, Aug 14, 2025-12:56 PM (IST)

Bihar CM Nitish kumar News बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
10 जिलों में लगभग 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण कई नदियों के उफान पर होने से 10 जिलों में लगभग 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को बाढ़ की स्थिति पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित जिले भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद गंगा, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा का जलस्तर बढ़ रहा है और कई स्थानों पर ये नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।