बिहार के हिस्से आए 2 राष्ट्रीय पुरस्कार, CM नीतीश ने मनोज वाजपेयी व सुशांत के पिता को दी बधाई

3/23/2021 1:46:59 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रख्यात सिने अभिनेता मनोज वाजपेयी को इस वर्ष के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में उनकी फिल्म ‘भोंसले' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

नीतीश कुमार ने स्व. सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म ‘छिछोरे' को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुशांत के पिता एवं उनके परिजनों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह काफी गौरव की बात है कि बिहार के हिस्से में ये दोनों राष्ट्रीय पुरस्कार आए हैं। वाजपेयी अपने कुशल अभिनय के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में अपनी अछ्वुत अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया है। स्व. सुषांत सिंह राजपूत ने भी काफी कम समय में हिन्दी फिल्मों में अपनी महत्वपूर्ण पहचान बनाई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static