नालंदा के पूर्व सांसद विजय कुमार यादव के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना
Saturday, Sep 23, 2023-02:58 PM (IST)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा के पूर्व सांसद विजय कुमार यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. विजय कुमार यादव एक राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
वहीं नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।