CM ने तेजस्वी के जन्मदिन पर बांटे नियुक्ति पत्र तो बिहार सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पढ़ें Bihar Top 10 News

11/10/2022 7:32:53 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में आयोजित विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के नवचयनित सहायक प्राध्यापक (असैनिक) एवं पंचायती राज विभाग के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, दूसरी और सीएम ने सांकेतिक रूप से विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के 5 नवचयनित सहायक प्राध्यापक (असैनिक) एवं पंचायती राज विभाग के 5 प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। तो वहीं बिहार प्रशासनिक सेवा के 61 अधिकारियों का सरकार ने तबादला किया हैं। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसी ही दिनभर की खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

CM नीतीश ने 425 पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- हमने ही तेजस्वी के जन्मदिन की तारीख चुनी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में आयोजित विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के नवचयनित सहायक प्राध्यापक (असैनिक) एवं पंचायती राज विभाग के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं सीएम ने सांकेतिक रूप से विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के 5 नवचयनित सहायक प्राध्यापक (असैनिक) एवं पंचायती राज विभाग के 5 प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

बिहार प्रशासनिक सेवा के 61 अधिकारियों का तबादला, देखें List
बिहार प्रशासनिक सेवा के 61 अधिकारियों का सरकार ने तबादला किया हैं। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। उप सचिव और मूल कोटि के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया हैं। दरअसल, बिहार प्रशासनिक सेवा के 61 पदाधिकारियों का तबादला किया गया हैं। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन अधिकारियों में 60 को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के अलावा भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया हैं।

सीएम नीतीश ने Tejashwi को दी जन्मदिन की बधाई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है। बता दें कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज 33 साल के हो गए है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं।

लालू प्रसाद यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव आज मनाया अपना 33वां जन्मदिन
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आज 33 साल के हो गए है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। मंगलवार की रात उन्होंने मां राबड़ी देवी, भाई तेजप्रताप यादव की मौजूदगी में केक काटा और अपनी मां का आशीर्वाद लिया। वहीं तेजस्वी के जन्मदिन पर उनके समर्थकों द्वारा भी बधाई दी गई।

तेजप्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी के 33वें जन्मदिन पर दी बधाई
आज बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 33वां जन्मदिन हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान तेजस्वी यादव के बड़े भाई और बिहार के वन व पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।तेजप्रताप यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, "करोड़ों लोगों की उम्मीदों का प्यारा, हम सबों की आँखों का सितारा, असंख्यक गरीबों के जीवन में रोशनी लाने को प्रतिबद्ध मेरे छोटे भाई और मित्र तरुण को जन्मदिवस पर अनंत शुभाशीष.....

RJD प्रदेश कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया तेजस्‍वी यादव का जन्मदिन
बिहार के उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव का 33वां जन्मदिन आज पूरे धूमधाम के साथ राजद प्रदेश कार्यालय में मनाया गया। दरअसल, राजद कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश कार्यालय को सजा रखा था। तेजस्वी यादव कार्यालय में पहुंचे और वहां पर उन्होंने केक काटा। इस दौरान राजद के तमाम कार्यकर्ता कार्यालय में मौजूद रहें।

पटना साहिब कार्यक्रम में महिला ने चिल्लाकर कहा, 'नीतीश भैया प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार रहिए'
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में मंगलवार को पटना साहिब में एक कार्यक्रम में एक महिला ने चिल्लाकर कहा ''नीतीश भैया प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार रहिए।'' कार्यक्रम का आयोजन गुरु गोबिंद सिंह के जन्मस्थान तख्त हरमंदिर पटना साहिब में किया गया था, जो सबसे पवित्र सिख तीर्थस्थलों में एक है। राज्य के सबसे लंबे समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक की जयंती से संबंधित समारोह में हिस्सा लेने आए थे।......

मिड डे मील खाने से एक साथ बिगड़ी 50 बच्चों की तबीयत
सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई मध्यान्ह भोजन योजना में आए दिन लापरवाही और भर्राशाही के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले सामने आया है, जहां पर मिड डे मील खाने से 50 बच्चे बीमार हो गए। इतने बच्चों के एक साथ बीमार होने पर स्कूल में हड़कंप मच गया। वहीं सभी बीमार बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।

मोदी का आरोप- जातीय जनगणना के प्रति नीतीश सरकार गंभीर नहीं, सिर्फ तारीख पर तारीख दी जा रही है
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि महागठबंधन सरकार जातीय जनगणना के प्रति गंभीर नहीं है और उसने सर्वदलीय बैठक के निर्णय तथा मंत्रिमंडल की मंजूरी को ठंंडे बस्ते में डाल दिया है। सुशील मोदी ने बुधवार को यहां बयान जारी कर कहा कि एक जून 2021 की सर्वदलीय बैठक के निर्णय और 2 जून को मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार जातीय जनगणना शुरू करने को लेकर गंभीर नहीं है...

एक क्वार्टर शराब पीने वालों को नहीं पकड़ना चाहिए- जीतनराम मांझी
अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने शराबबंदी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुझाव देते हुए कहा कि शराबबंदी के कारण बिहार की जेलें भरी हुई है, इसपर समीक्षा करनी चाहिए। साथ ही कहा कि जो एक पौआ शराब पीते हैं, उन्हें नहीं पकड़ना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static