पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी की धर्मपत्नी स्व0 बिमला देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए CM नीतीश

Sunday, Jun 04, 2023-10:59 AM (IST)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी की धर्मपत्नी स्व0 बिमला देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के 3 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास पर आयोजित श्राद्धकर्म में शामिल मुख्यमंत्री ने स्व० बिमला देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari

इस दौरान बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी, पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व मंत्री श्रीमती रेणु कुशवाहा, शिवानंद तिवारी के पुत्र एवं विधायक राहुल तिवारी, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदयकांत मिश्रा, महाधिवक्ता पी0के0 शाही सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static