BJP नेता की चाची की बेरहमी से हत्या, इस हालत में मिला शव; इलाके में सनसनी

Monday, May 18, 2026-05:00 PM (IST)

Bihar Crime: बिहार के अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब वह नेताओं के परिजनों को भी अपना निशाना बनाने लगे हैं। ऐसे में जहानाबाद जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अज्ञात बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने भाजपा नेता की 70 वर्षीय चाची की बेरहमी से हत्या कर दी। घर में खून से लथपथ शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

लूटपाट के इरादे से की हत्या! 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के कामदेव बिगहा गांव की है। मृतका की पहचान रामकुमारी देवी (पत्नी स्वर्गीय शिवधारी सिंह) के रूप में हुई है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता और बड़े संवेदक (ठेकेदार) सत्येंद्र सिंह उर्फ कारू सिंह की चाची हैं। आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के इरादे से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। 

PunjabKesari

घर में अकेली रहती थी महिला 

परिजनों के मुताबिक, रामकुमारी देवी की कोई संतान नहीं थी और वह घर में अकेली रहती थीं। जब रविवार की सुबह काम करने वाली महिला उनके घर पहुंची तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। वहीं जब ग्रामीण छत के रास्ते घर में घुसे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरे में रामकुमारी देवी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। 

पुलिस की कार्रवाई 

इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। सदर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static