चिराग पासवान ने विपक्षी दलों से कहा- नीतीश कुमार से पूछे कि बिहार अभी तक पिछड़े राज्यों की श्रेणी में क्यों ?

Saturday, Jun 24, 2023-01:15 PM (IST)

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को विपक्ष के कई प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक हुई, जिसमें वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कड़ी चुनौती देने के मकसद से एक मजबूत मोर्चा बनाने की रणनीति पर मंथन किया गया। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने विपक्ष की बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला।

यह भी पढ़ेंः- लिट्टी-चोखा, गुलाब-जामुन और जलेबी...विपक्षी नेताओं ने बिहार के विभिन्न व्यंजनों का लिया आनंद

चिराग ने CM नीतीश को कई मुद्दों पर घेरा
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विपक्षी नेताओं को एकजुट करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि जितने भी विपक्षी दलों के नेता है, वह सभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह सारे सवाल जरूर करें कि उनके 18 वर्षों के शासनकाल के बावजूद भी बिहार अब तक पिछड़े राज्यों की श्रेणी में क्यों है? क्यों बिहार का इंफ्रास्ट्रक्चर इतना खराब है? क्यों बिहार में पुल बार-बार बनते हैं और गिर जाते हैं?  क्यों यहां 3 साल के डिग्री के कोर्स होने में 5 साल लग जाते हैं? आज किसानों की हालत बद से बदतर क्यों है? चिराग ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री के पास अपने राज्य को विकसित करने की कोई सोच न हो, वह देश का नेतृत्व करने की सोच रखते हैं, यह अपने में बहुत हास्यास्पद है।

यह भी पढ़ेंः- बेहद खौफनाक! 9 माह की गर्भवती को ट्रक ने कुचला...पेट फटा और बीच सड़क पर हुआ बच्चे का जन्म, महिला की मौत

बता दें कि विपक्ष के 15 राजनीतिक दलों के नेताओं ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए साझा रणनीति तय करने के लिए शुक्रवार को मैराथन बैठक की, जिसमें यह फैसला किया गया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे। बैठक के बाद सभी नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसकी शुरुआत सीएम नीतीश कुमार ने की। वहीं, इसके बाद विपक्ष के तमाम नेताओं ने अपनी बात रखी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static