चिराग पासवान का CM नीतीश को चैलेंज, कहा- हिम्मत है तो बिहार की किसी भी सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं

Monday, Aug 28, 2023-05:46 PM (IST)

पटना: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को परास्त करने के लिए विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में जुटे हुए हैं। राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल के बीच चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा चैलेंज दिया है। 

चिराग पासवान ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में हिम्मत है तो वे बिहार की किसी भी सीट से चुनाव लड़ कर दिखा दें, उन्हें सच्चाई का पता चल जाएगा। नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने नकार दिया है इसलिए वे बिहार से बाहर की जगह तलाश रहे हैं। बिहार में किसी पार्टी के पास कोई विजन नहीं है। 

चिराग पासवान ने आगे कहा कि बिहार के युवा राज्य की सत्ता पलटने वाले हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल किया था लेकिन इसबार 40 में से 40 सीट जीतेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static