चुनाव प्रचार करने मोकामा पहुंचे चिराग, बोले- BJP प्रत्याशी सोनम देवी की जीत में कोई संदेह नहीं

11/1/2022 12:53:39 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार का शोर आज थम जाएगा। दोनों सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। बीजेपी ने गोपालगंज से कुसुम देवी और मोकामा से सोनम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी प्रत्याशी सोनम देवी के लिए वोट मांगने और चुनाव प्रचार करने बीजेपी और लोजपा रामविलास के कई नेता सोमवार को मोकामा पहुंचे। बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान सहित तमाम नेता मौजूद थे।

"बीजेपी उम्मीदवार की जीत में कोई संदेह नहीं"
मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि हम सब आज एक ही उद्धेश्य से यहां पर इकट्ठा हुए हैं, वो उद्धेश्य हमारी बहन सोनम देवी है जिन्हें जीताने के लिए हम मोकामा पहुंचे हैं। यही वो आशीर्वाद है जिसने विपरित परिस्थितियों में इस चिराग को बुझने नहीं दिया। सोमवार को चिराग ने मोकामा में रोड शो भी किया। उन्होंने कहा कि रोड शो में मोकामा की जनता का प्यार और आशीर्वाद दोनों मिला। उन्होंने कहा कि एक बात तो पूरी तरीके से तय हो चुकी है कि बीजेपी उम्मीदवार सोनम देवी की जीत में कहीं कोई संदेह नहीं है। यह कोई बढ़ा चढ़ा कर नहीं बोल रहें है बल्कि यह जमीनी हकीकत है। 

"बदलाव का मन बना चुका है बिहार"
चिराग ने कहा कि मोकामा और बिहार बदलाव का मन बना चुका है यह बदलाव जरूरी भी है। यदि बदलाव नहीं होगी तो विकसित बिहार की कल्पना नहीं कर सकते। नई महागठबंधन की सरकार में नया क्या है बीते 32 साल से यही लोग बिहार में शासन कर रहे हैं लेकिन सवाल यह उठता है कि सरकार नया क्या दे रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static