नहीं रहे देश के शीर्ष शिशु रोग विशेषज्ञों में शामिल बिहार के डॉ. उत्पल कांत सिंह, CM ने जताया शोक

1/8/2021 2:17:53 PM

 

पटनाः बच्चों के लिए 'भगवान' कहे जाने वाले बिहार के जाने माने चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. उत्पल कांत सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। वहीं डॉ. उत्पल कांत सिंह के निधन की खबर सुनते ही चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी डॉ. उत्पल कांत के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित
डॉक्टर उत्पल कांत सिंह का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे और उनका मेदांता में ही इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. उत्पल कांत सिंह की गिनती देश के शीर्ष शिशु रोग विशेषज्ञों में होती थी। उन्हें बच्चों की नब्ज को देखकर ही उन्हें बीमारी का पता चल जाता था।

नीतीश कुमार ने जताया दुख
वहीं नीतीश कुमार ने डॉ. उत्पल कांत के निधन पर शोक व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में लिखा कि उत्पल कांत प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ थे। उनसे हमारा व्यक्तिगत संबंध था। उनके निधन से मुझे काफी दुख पहुंचा है। उनका निधन चिकित्सकीय क्षेत्र के लिए अपूर्णनीय क्षति है।

पटना के PMCH से की MBBS की पढ़ाई
बता दें कि डॉ. उत्पल कांत ने पटना के पीएमसीएच से एमबीबीएस की पढ़ाई की। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह लंदन चले गए। उन्होंने लंदन में एमडी, पीएचडी और एफआरसीपी की डिग्री हासिल की। इतना ही नहीं उन्होंने अमेरिका से एफआईएपी और एफसीसीपी की डिग्री लेने के बाद वह वापस देश लौट गए। वे एनएमसीएच में प्रोफेसर बने और बाद में उन्होंने वीआरएस ले लिया। इसके बाद वह पटना में ही अभ्यास करने लगे। .


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static