71 वर्ष के हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश, प्रधानमंत्री सहित इन बड़े नेताओं ने दी बधाई

Tuesday, Mar 01, 2022-03:54 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 71 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर सीएम नीतीश को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की बधाई। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं।" इसी तरह केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने ट्वीट कर लिखा, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।"

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, "अपने कुशल नेतृत्व से बिहार में सुशासन स्थापित करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आज बिहार विकास की ऐसी ऊंचाइयों को छू रहा है जिसकी कल्पना करना कुछ दशकों पहले लगभग असंभव था। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।"

वहीं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने ट्वीटकर लिखा, "बिहार के जनप्रिय मुख्यमंत्री सुशासन के प्रतीक 'विकास पुरुष' आदरणीय नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। आपके नेतृत्व बिहार सभी क्षेत्रों में तेजी से सर्वांगीण विकास कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static