Boyfriend ने बिहार से राजस्थान जाकर शादीशुदा Girlfriend को मारी गोली, पहले भी दी थी जान से मारने की धमकी

6/3/2022 6:28:36 PM

 

 

औरंगाबादः बिहार में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के प्यार में इस कदर पागल हो गया कि गर्लफ्रेंड के कहीं दूसरी जगह शादी करवाने पर उसे मीलों दूर राजस्थान जाकर मौत के घाट उतार आया। प्रेमिका की शादी पर प्रेमी ने धमकी देते हुए कहा था कि लौट आओ नहीं तो मार देंगे...

दरअसल, औरंगाबाद की रहने वाली 27 वर्षीय नेहा कुमारी अपने पत्नी चंदनसिंह के साथ राजस्थान के उदयपुर में रहती थी। उसके 9 महीने की बच्ची कभी थी। नेहा को घर में अकेला पाकर उसका एक्स-बॉयफ्रेंड घर में घुसा और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक नेहा के पति चंदनसिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि लगभग 3 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के करीब 1 साल पहले नेहा की शक्ति सिंह नाम के युवक से सगाई की बात चली थी। नेहा और शक्ति सिंह दोनों एक-दूसरे से फोन पर काफी बात करते थे। शक्ति नेहा को पसंद भी करता था।

वहीं नेहा के घरवालों के शादी से इनकार करने पर नेहा ने शक्ति सिंह से दूरी बना ली। शक्ति सिंह लगातार नेहा को फोन कर धमकाता रहता था। इसी बीच नेहा के परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी करवा दी। इतना ही नहीं शक्ति सिंह ने नेहा के पति को भी जान से मारने की धमकी दी थी। बता दें कि पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसके अतिरिक्त सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static