शिवानंद के बयान पर जायसवाल का कटाक्ष- नीतीश के आश्रम निर्माण में पूर्ण सहयोग देगी BJP
9/23/2022 11:17:17 AM

पटनाः बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वर्ष 2025 में तेजस्वी यादव के लिए मुख्यमंत्री का पद छोड़कर आश्रम खोलने की सलाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के आश्रम निर्माण में भाजपा पूर्ण सहयोग देगी।
संजय जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि शिवानंद तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भविष्य को लेकर राजद के प्लान का खुलासा कर दिया है। राजद-जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के आपसी ‘प्रेम और वफादारी' का ‘इतिहास' देखते हुए यह तय है कि वर्ष 2024 के बाद नीतीश जी के पास आश्रम में धूनी रमाने के अलावा कोई अन्य काम नहीं बचने वाला। बहरहाल नीतीश कुमार के आश्रम निर्माण में राजद साथ दे या न दे भाजपा 2025 में दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आने के बाद भी उनके आश्रम का ख्याल पूर्ण रूप से रखेगी।
"राजद-कांग्रेस के समक्ष घुटने टेक चुके हैं नीतीश"
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के फेर में नीतीश कुमार भले ही राजद-कांग्रेस के समक्ष घुटने टेक चुके हों लेकिन इसने उनके कार्यकर्ताओं को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। दशकों तक राजद की लाठी और गाली खा-खाकर संघर्ष करने वाले उनके कार्यकर्ताओं को आज अपने नेतृत्व पर लज्जा आ रही होगी। जदयू के जमीनी कार्यकर्ताओं को आज जनता के सामने जाने मे भी शर्म आ रही होगी। उसपर से नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को उत्तराधिकारी मान कर जिस तरह से राजद में विलय के संकेत दिए हैं, उससे उनके कार्यकर्ताओं के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है।
यह भी पढ़ें- RJD नेता शिवानंद तिवारी ने कहा- तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाकर नीतीश कुमार को आश्रम चले जाना चाहिए
अपनी ‘अंतरात्मा' को मार चुके हैं नीतीश
डॉ. जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए नीतीश कुमार भले ही अपनी ‘अंतरात्मा' को मार चुके हैं लेकिन उनके अधिकांश नेताओं का ‘आत्मसम्मान' अभी भी जिंदा है। इनका जमीर कभी भी तेजस्वी को अपना नेता नहीं मान सकता। जदयू के ऐसे सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हमारा निमंत्रण है कि कल पूर्णिया में आयोजित गृहमंत्री अमित शाह की विशाल जनसभा में अवश्य आयें। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विचारधारा पर बनी हुई और कार्यकर्ताओं की पार्टी है। दशकों तक कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के कारण जदयू के कार्यकर्ताओं का दर्द उनसे बेहतर कोई और नहीं समझ सकता। उन्होंने कहा कि इस जनसभा में उन सभी का मान-सम्मान पहले के समान ही बरकरार रहेगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

तकनीकी खराबी आने के बाद Air India की फ्लाइट को रूस में उतारा: अमेरिका रख रहा करीबी नजर

Krishnapingala Sankashti Chaturthi: धन और समृद्धि में वृद्धि के लिए आज इस तरह करें बप्पा की पूजा

Budhwar Ke Upay: जीवन की सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, बुधवार के दिन करें ये 8 आसान उपाय

US सांसद ड्रियू ने कहा- मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से चल रहे भारत-अमेरिका संबंध