BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का आरोप- मुकेश साहनी के विभाग में हो रही धांधली
Sunday, Mar 27, 2022-04:49 PM (IST)
पटनाः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुकेश साहनी के विभाग में धांधली हो रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मत्स्य जीवी सहयोग समिति के सदस्यों ने मुलाकात की। मंत्री मुकेश सहनी द्वारा मत्स्य जीवी सहयोग समिति में किए गए गलत तरीके से बदलाव के विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं मुकेश साहनी पर कार्रवाई करूंगा। मुकेश साहनी ने राज्य के मछुआरा समाज के हित के विरुद्ध काम किया है। मत्स्य जीवी सहयोग समिति के सदस्यता के लिए गैर मछुआरा समाज आवेदन करने की छूट गलत है।
वहीं संजय जायसवाल ने कहा कि मत्स्य जीवी सहयोग समिति के पद के मंत्री पद की जगह प्रबंधक पद की व्यवस्था करने का विरोध किया। मत्स्य जीवी सहयोग समिति प्रबंधक पद पर सरकारी अधिकारी की नियुक्ति से बिहार के मछुआरा समाज की हक मारी होगी। राज्य के मछुआरा समाज के साथ मुकेश सहनी ने गलत किया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
BJP नेता के करीबी की निर्मम हत्या, अपराधियों ने बेटे के सामने पिता पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

