बिहार में बदले जा सकते हैं BJP कोटे के मंत्री, जायसवाल का 3 साल का कार्यकाल होने जा रहा समाप्त

Wednesday, Aug 03, 2022-11:13 AM (IST)

 

पटनाः बिहार में आने वाले दिनों में सत्तारूढ़ भाजपा में संगठन और सरकार में शामिल पार्टी कोटे के मंत्रियों में बहुत कुछ बदलाव होने की संभावना है। भाजपा के सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि बहुत कुछ बदलने वाला है। संगठन और सरकार दोनों में बड़े बदलाव होंगे।

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल का 3 वर्षों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। जायसवाल को 14 सितंबर 2019 को शीर्ष नेतृत्व ने बिहार भाजपा की कमान सौंपी थी। बिहार भाजपा को नए प्रभारी भी मिलने वाले हैं। पार्टी के बिहार मामलों के प्रभारी भूपेन्द्र यादव के केंद्रीय मंत्री बनाए जाने से यह पद खाली है। वर्तमान में पार्टी के बिहार मामलों के सह प्रभारी एवं सांसद हरीश द्विवेदी ही कामकाज देख रहे हैं। सरकार में भी भाजपा बड़ा बदलाव कर सकती है। खराब परफॉरमेंस वाले एवं बीमार मंत्री को बदला जा सकता है।


पटना दौरे पर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों के साथ बैठक की थी। केंद्रीय गृह मंत्री एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और नड्डा के दौरे के समापन के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है। जायसवाल को बिहार भाजपा के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी 14 सितंबर 2019 को सौंपी गई थी। 3 साल पूरे होने से पहले क्या बिहार को नया नेतृत्व मिलेगा या इनका कार्यकाल बढ़ाया जाएगा। इस पर चर्चा शुरू हो गई है।

कहा जा रहा है कि 30-31 जुलाई को पटना में भाजपा संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सफल बैठक आयोजित करवा कर प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल से राष्ट्रीय नेतृत्व काफी खुश है। इस कार्यक्रम से वर्तमान अध्यक्ष का कद और बढ़ गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static