Bihar Weather Update:पटना समेत 19 शहरों में आज लू चलेगी, उत्तर बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानिये अपने जिले का हाल

Saturday, Apr 26, 2025-08:01 AM (IST)

Bihar Weather Update: एक ओर जहां बिहार के अधिकतर जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 26 से 30 अप्रैल तक गरज-तड़क, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मतलब अब मौसम की तल्खी के बाद तूफानी तेवर सामने आ सकते हैं। कई जिलों में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 26 से 30 अप्रैल तक राज्य में मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहेगा। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में गरज-तड़क, मूसलाधार वर्षा और ओले गिरने की आशंका जताई गई है। इस दौरान 10 से 50 मिमी बारिश हो सकती है जबकि कुछ क्षेत्रों में 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 

ओरेंज अलर्ट वाले जिले:

पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, सहरसा, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

27 अप्रैल को खास चेतावनी:

पटना, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज में ओलावृष्टि का खतरा बताया गया है। आम जन-जीवन के साथ खेती किसानी पर भी इस बदलाव का सीधा असर पड़ेगा।

गर्मी से बेहाल जिले:

पटना, सिवान, सारण, गोपालगंज, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, नालंदा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, जमुई और बांका में शुक्रवार को लू चलने के आसार रहे। अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई, जिससे जनजीवन पर असर पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static